केंद्रीय विद्यालय बूंदी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का किया गया आयोजन

बूंदी, 28 फरवरी। केंद्रीय विद्यालय बूंदी में 28 फरवरी बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया ।


विद्यालय के प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया आज के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्ट का आविष्कार किया था। जिसके लिए उन्हें साल 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 1986 से हर साल 28 फरवरी का दिन सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

कार्यक्रम प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि इस बार की थीम है- विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी रखी गई थी । इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विज्ञान से संबंधित गतिविधियां करवाई गई एवं विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए गए ।