संवाददाता गौतम के गट्स
जोधपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के पहले राष्ट्रीय युवा योजना एवं स्माइल वर्ल्ड पीस फाउण्डेशन के "एक पेड़ मेरी जिम्मेदारी " वन अभियान के तहत आज राजस्थान उच्च न्यायालय पुराने परिसर के प्रागंण में पौधारोपण कर अधिवक्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने की शपथ ली । आज धरती को बचाने के लिए हम सबको मिलकर हरा-भरा रखने के लिए एक पेड़ की जिम्मेदारी लेनी होगी ।आने वाली पीढ़ी के लिए हम कैसी धरती छोड़ के जायेगे ये हमें मिलकर सोचना है। पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाने वाली वस्तुओं का उपयोग नहीं करना है। सभी ने मिलकर अपनी सहमति दी। निम्न अधवक्तगण अमर सिंह चौधरी, देवेश बोहरा,हेमंत परमार,राजीव शर्मा,लियाकत उल्ला खां, हनुमान राम बेरा, गौतम जी,विधि विभाग के स्टेनोग्राफ़ार दिलीप प्रजापत, टाइपिस्ट गौरीशंकर इत्यादि की भागीदारी रही | अन्त मेंसभी का आभार प्रकट किया|