राष्ट्रीय युवा योजना पाली जिला यूनिट एवं स्माइल वर्ल्ड पीस फाउण्डेशन के "एक पेड़ मेरी जिम्मेदारी " वन अभियान के तहत कांग्रेसी नेता समाजसेवी स्व० श्री डुंगरमल खण्डपा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में सर्वोदय संत कानदास सिद्धांती समाधि स्थल, जैतारण गेट हनुमान मंदिर और राजकीय चिकित्सालय निमाज में पौधारोपण किया गया | प्रातः काल युवाओं द्वारा श्रमदान किया गया | श्रमदान एक संस्कार आजकल के युवाओं को मिलना चाहिए | पौधारोपण में युवाओं के साथ वृद्धजनो ने भी भागीदारी निभाई |जिसमें चिकित्सालय प्रभारी डॉ० राजबन्दु बिड़ला,एडवोकेट जगनाथ खाण्डपा, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक खाण्डपा , तुलसीराम मेहचन्ड, लुम्बाराम इणकिया, युवराज जलवानिया, मांगीलाल नायक, बगदाराम परिहार, नाथुराम, दिपाराम खिंवसरा, टीकम खंडप्पा, हर्षवर्धन सिंह, हेमाराम, मोतीलाल खाण्डपा, प्रभुराम खाण्डपा, सोमदत्त, गौतम, ममता, रिशिता इत्यादि के सहयोग में पौधारोपण किया गया| यूनिट प्रभारी जुगराज खाण्डपा ने' आभार व्यक्त किया |