राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री ने भाजपा पर लगाये मुबंई को बदनाम करने के आरोप

जयपुर। मुंबई ड्रग-ऑन-क्रूज़ मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों एनसीबी की हिरासत में चल रहे हैं। हिरासत में लिये जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक सेल्फी वायरल हो रही है जिसमें आर्यन खान के साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है। इस सेल्फी के बाद महाराष्ट्र के एक मंत्री ने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में बहारी लोगों को कैसे अनुमति दी गई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने कहा कि निजी जासूस केपी गोसावी वह व्यक्ति है जो रविवार को आर्यन खान का हाथ पकड़कर उन्हें एनसीबी कार्यालय ले जाता है। उसकी इस जांच में क्या भूमिका है। इस आदमी को आर्यन खान को हाथ पकडकर उसे ले जाते हुए भी देखा गया है।
मलिक ने कहा कि जब क्रूज पर छापेमारी की गई उस समय भाजपा उपाध्यक्ष मनीष भानुशाली को भी वहां देखा गया। उन्होंने कहा, बीजेपी नकली ड्रग बस्ट के साथ महाराष्ट्र को बदनाम करने में लगी हुई है।
नेता ने कहा कि हमारा आरोप है कि पिछले एक साल से भाजपा महाराष्ट्र को बदनाम कर रही है। मनीष एनसीबी की छापेमारी में कैसे मौजूद थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को बदनाम करने के लिए भाजपा एनसीबी का उपयोग कर रही है।
वहीं एनसीबी अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, आरोप निराधार हैं, और एनसीबी इसकी प्रक्रिया कानूनी और पेशेवर रूप से पारदर्शी और निष्पक्ष रही है।
बता दें कि एक क्रूज शिप रेव पार्टी पर शनिवार रात छापेमारी के बाद, नशीली दवाओं के 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, और एक्स्टसी की 22 गोलियां और ₹ 1.33 लाख जब्त किए हैं।