कोटा 3 मार्च। वन्य जीव विभाग द्वारा अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में रविवार को विश्व वन्य जीव दिवस का आयोजन किया गया। उप वन संरक्षक अनुराग भटनागर ने बताया कि लोगों में वन एवम् वन्य जीवों के बारे में जागरूकता लाने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय मुख्य वन संरक्षक रामकरण खैरवा ने विद्यार्थियों को वन एवम् वन्य जीवों के सम्बन्ध में रोचक जानकारियां उपलब्ध कारवाई। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के बच्चों को पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से टाइगर की फिल्म दिखाई जिसमें एक मां अपने बच्चों को जंगल में किस तरह पालकर बड़ा करती है।