एमी अवार्ड्स के लिए नोमिनेट हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कंगना ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

जयपुर। बॉलिवुड में नेचुरल और रियल एक्टिंग करने के लिए मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2021 के लिए नोमिनेट किया गया है। जिसकी घोषणा गुरुवार को की गई थी। एमी अवार्ड के लिए 11 श्रेणियों में 44 लोगों को नामांकित किया गया है। जिसमें भारत के नवाजुद्दीन शामिल हैं। नवाजुद्दीन को नेटफ्लिक्स के "सीरियस मेन" के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड के लिए नोमिनेट किया गया है। यह फिल्म सुधीर मिश्रा के डाइरेक्शन में बनाई गई है। इस नोमिनेशन में सिद्दीकी के साथ ब्रिटिश स्टार डेविड, इज़राइल के अभिनेता रॉय निक और कोलंबिया के क्रिश्चियन टप्पन शामिल किया गया है।
कंगना रनौत का रिएक्शन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस नोमिनेशन पर स्टार कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को प्रतिष्ठित 2021 अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में नोमिनेट किये जाने पर बधाई दी है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्शन के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा था, “बधाई हो सर। आप निश्चित रूप से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं।"

बता दें कि "सीरियस मेन" मूवी नोबेल राइटर मनु जोसेफ के 2010 के "सीरियस मेन" नोबल पर ही आधारित है। यह एक महत्वाकांक्षी अंडरअचीवर की कहानी है, जो अपने परिवार की किस्मत को सुधारने के लिए एक लड़के-प्रतिभा के रूप में अपने बेटे की नई प्रसिद्धि का फायदा उठाता है। अपने इस नोमिनेशन पर खुशी साझा करते हुए, नवाजुद्दीन ने कहा, "सुधीर के साथ काम करना और "सीरियस मेन" में अयान मणि की भूमिका निभाना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था और अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन हमारे द्वारा की गई कड़ी मेहनत का ही फल है।