टैगोर कॉलेज गुढ़ा की एनसीसी कैडेट लक्ष्मी का आरडीसी में चयन

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी / गुढागौड़जी


कस्बे के टैगोर महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट लक्ष्मी कंवर पुत्री राम सिंह शेखावत निवासी जोरावर नगर (श्रीमाधोपुर) का आरडीसी में चयन हुआ। जो गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजस्थान निदेशालय द्वारा होने वाली परेड के लिए गणतंत्र दिवस शिविर हेतु चयन हुआ है। एनसीसी केयरटेकर रणवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान निदेशालय की तरफ से 67 प्रतिभागी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। उनमें लक्ष्मी कंवर ने 2राज. बटालियन एनसीसी चूरू का प्रतिनिधित्व करेगी। राजस्थान निदेशालय का 67 सदस्यीय दल 17 दिसंबर को प्रात: जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर टैगोर शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत ने लक्ष्मी कंवर को संपूर्ण टैगोर शिक्षण संस्थान की तरफ से बधाई संदेश प्रेषित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। साथ ही सभी कैडेट्स और एनसीसी स्टाफ ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर विजय जांगिङ, पंकज जांगिङ, अभिनव सिंह, अमित पारीक, सुनील जांगिङ, रामसिंह सैनी, दीपक कुमार, कैलाश गढ़वाल, रघुवीर सिंह, प्रेम सिंह, लोकेश सिंह, श्रवण कुमार, विजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह सहित एनसीसी कैडेट्स आदित्य सैनी, अशोक बुगालिया, विक्रम ओला, प्रवीण जाखड़, जयप्रकाश, अंकित सामोता, गजराज सिंह, प्रियंका महला, अंबिका कुमारी, नीतू कुमारी, प्रिया कुमारी, दिव्या, दिव्या कुमारी, कोमल कंवर, खुशबू आदि अनेक मौजूद थे।