गुढ़ा टैगोर के एनसीसी कैडेट्स ने दी श्रद्धांजली

संवाददाता सुमेर सिंह राव

गुढ़ा गौङजी।
टैगोर पी.जी. महाविद्यालय में आज भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और झुंझुनू के घरड़ाना के लाल कुलदीप राव के साथ ही अन्य शहीदों को कॉलेज की एनसीसी यूनिट द्वारा उनके चित्र को पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य विष्णु सिंह राठौड़, एनसीसी केयरटेकर रणवीर सिंह, विजय जांगिड़, श्रवण कुमार, राम सिंह सैनी, पंकज जांगिड़, अभिनव सिंह, अमित पारीक की मौजूदगी में श्रद्धांजली दी गई। एनसीसी सीनियर आदित्य सैनी, निकिता, विक्रम ओला, नीतू (निक्की)बांगड़वा, अंबिका बांगड़वा, प्रियंका महला, दिव्या,खुशबू, मनीषा, प्रिया, अशोक बुगालिया, अंकित कुमार, नीतीश आदि अनेक कैडेट्स मौजूद थे।