कोतवाली क्षेत्र में कर्बला सरकारी स्कूल के पास 4 बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला एमबीएस अस्पताल में भर्ती

संवाददाता शिवकुमार शर्मा 

कोटा।

शहर के रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात्रि को एक युवक पर 4 बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया
जोयम पुत्र रफीक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वारदात के बाद आरोपी मोहम्मद, तोसिफ गोलू व अन्य फरार, कोतवाली पुलिस कर रही है मामले की जांच
कोतवाली थाना क्षेत्र के कर्बला सरकारी स्कूल के पास गुरुवार रात4 बदमाशों ने एक 30 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया घायल युवक जोयम को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार घायल जोयम पुत्र रफीक मोहम्मद लाडपुरा कर्बला का निवासी है रात को काम से अपने घर की ओर लौट रहा था कर्बला सरकारी स्कूल के पास पहले से घात लगा कर बैठे बदमाश मोहम्मद तौसीफ गोलू अन्य ने युवक आते ही रोककर मारपीट करना शुरू कर दिया आरोपी मोहम्मद तोसिफ ने चाकू निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया चाकू के घाव लगने से युवक मौके पर ही लवलून होकर गिर पड़ा वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने घायल युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार जारी है |