चला व झडाया के बीच नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी करेंगे युवान मोटर्स का कल करेंगे भव्य शुभारंभ

पत्रकार सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी न्यजू। सीकर जिले के चला व झडाया रोड के बीच कल युवान मोटर्स का भव्य शुभारंभ नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी फीता काटकर करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी लोगों भी मौके पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, तुलसीदास महाराज, सीताराम दास महाराज ,रामसहाय महाराज, मोहन दास महाराज, सिरोही सरपंच जेपी कस्वा, नीमकाथाना सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेश खेरवा, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं संत महात्मा मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि युवान मोटर्स के शुभारंभ पर मशीनी युग में 21वीं शताब्दी के लोगों को एक बहुत बड़ा तोहफा मिलेगा। मदन लाल भावरिया के अनुसार युवान मोटर्स के शुभारंभ से दूरदराज के लोगों को काफी राहत महसूस होगी। 

समाजसेवी शेर सिंह बड़सरा व युवान मोटर्स के प्रोपराइटर लोकेश बड़सरा ने बताया कि हमारे यहां पर एलाइनमेंट, कार वाशिंग ,कार सर्विस, डेंटिंग पेंटिंग ,कार डेकोर व टायर्स का कार्य संतोषजनक किया जाएगा। समाजसेवी शेर सिंह बड़सरा व लोकेश बडेसरा के अनुसार जो मोटर्स का कार्य दिल्ली में जयपुर में किया जाता था वह अब हमारे यहीं पर किया जाएगा जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी ।