नीट पीजी 2021 का जारी हुआ, इतनी रही है Cut-off

जयपुर। National Board of Examinations (NBE) ने PG 2021 के परिणाम जारी कर दिये हैं। बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जिसमें बताया गया है कि नीटी पीजी 2021 का परिणाम जारी ​कर दिया गया है, अभ्यर्थीयों के रैंक और नंबर सहित पूरा विवरण बोर्ड की बेवसाइट nbe.edu.in पर उपलब्ध रहेगा। बता दें कि NEET PG 2021 परिणाम उस परीक्षा के लिए है जो 11 सितंबर, 2021 को देश भर में 260 से अधिक शहरों और 800 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। परिणाम घोषणा की घोषणा एनबीई द्वारा ट्विटर के माध्यम से की गई थी जिसमें कहा गया था कि परिणाम लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
Cut-off नंबर
पीजी 2021 के सभी श्रेणीयों को क्वालीफाईंग मार्क्स इस प्रकार रहे हैं।—
General Category (UR/EWS) के लिए Minimum Qualifying 50 प्रसेंटाइल और 800 में से Cut-off Score 302 रहे हैं।
SC/ST/OBC (including PwD of SC/ST/OBC) के लिए Minimum Qualifying 40th Percentile हैं जिसमें Cut-off Score 265 रहा है।
UR-PwD के लिए Minimum Qualifying 45th Percentile है जबकि Cut-off Score 800 में से 283 रहा है।
ऐसे चैक करें नीट पीजी 2021 परिणाम
केंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाना होगा। जाहां होमपेज पर, 'नीट पीजी 2021' वाले टैब पर क्लिक करें।, यहां पर नीट पीजी 2021 परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, पासवर्ड यहां ​रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें । परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।