संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
नेहरू युवा मंडल बड़गांव द्वारा युवा मामलात एवं खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना के आगमन पर मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पारीक के नेतृत्व में माला पहनाकर और साफा बनवा कर स्वागत सत्कार किया गया और साथ ही मंडल सशक्त और मजबूत बनाने तथा खेल सामग्री किट उपलब्ध करवाने का ज्ञापन दिया जिस पर राज्य मंत्री चाँदना ने तत्काल घोषणा कर युवाओं को तोहफा दिया और साथ ही आश्वासन दिया कि सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री मंडल को उपलब्ध करवाई जाएगी सभी मंडल के युवाओं ने मंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रमेश चंद्र पारीक प्रेम प्रजापत ,कमलेश शर्मा, बालमुकुंद शर्मा ,लोकेश पारीक, दयाराम गुर्जर, दीपक पारीक, राजेंद्र जांगिड़ और सभी युवा साथी मौजूद रहे ।