संवाददाता प्रभु सराधना
गोनेर जयपुर|
शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा वीकेंड कर्फ्यू, दुकानें और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे होंगे बंद
राजस्थान में 30 जनवरी तक 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में 50% क्षमता के साथ शिक्षण कार्य होगा. नई गाइड लाइन में विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या घटाई.
30 जनवरी तक केवल 50 लोग ही विवाह समारोह में शामिल होंगे. 30 जनवरी के बाद 100 लोग विवाह समारोह में शामिल हो सकेंगे. दाह संस्कार में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे. नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में पाबंदी लागू रहेगी.