जैसीआई बुंदी ऊर्जा की सत्र 2024 के लिए नई कार्यकारिणी गठित
बूंदी 03 नवंबर। जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा वार्षिक सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत साल भर के कार्य का लेखा तैयार करा गया जिसे कोषाध्यक्ष अंशुल जैन द्वारा सदस्यों को बताया गया.
इसके पश्चात आईपीपी नंदिनी विजय द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स प्रियंका जाजू एवं कल्पना कुमावत ने बताया की सभी कार्यकारिणी सदस्यों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया सत्र 2024 के लिए अध्यक्ष मेघा नुवाल सचिव प्रियंका काल्या मुंदडा कोषाध्यक्ष कुलजीत कौर सह सचिव रानू खंडेलवाल वॉइस प्रेसिडेंट मैनेजमेंट एरिया में कविता नुवाल प्रोग्राम एरिया में अंकिता नुवाल ट्रेनिंग एरिया में कंचन शर्मा बिजनेस एरिया में अनुपमा जैन ग्रोथ एंड डेवलपमेंट में प्रियंका जाजू पीआर एंड मार्केटिंग में सोनू सिंह ऐलो डायरेक्टर के लिए मीनाक्षी भंडारी जूनियर जैसी कोऑर्डिनेटर के लिए अंशुल जैन एवं सोशल मीडिया हैंडलर के रूप में प्रिया जैन को पद सौंपा गया कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्वेता भंडारी द्वारा सभी को आने वाले वर्ष के लिए बधाइयां प्रेषित करी इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अनुकृति विजय साधना न्याति ख्याति भंडारी एवं सदस्यों में मंजू युगल उमा महेश्वरी रोहिनी नुवाल अंकिता अग्रवाल नेहा मंत्री प्रीति दौलतानी प्रीति राठौड़ प्रज्ञा गोयल आदि मौजूद रहे.