इन बेहतरीन फीचर्स के साथ जल्द आने वाला है नया JioPhone, जानें पूरा विवरण

जयपुर। भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ जल्द ही अपने जिओ के अगले संस्करण को लॉन्च करने वाला है। बता दें कि जिओ की वार्षिक बैठक के दौरान इस फोन की घोषणा की थी। इस फोन को 10 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।
रहमान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आगामी जियोफोन नेक्स्ट के सभी महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया। आइए उन सभी चीजों पर एक नज़र डालते हैं

कंपनी इस फोन को गूगल की मदद से बनया हे। इसका नाम JioPhone नेक्स्ट रखा गया है। चूंकि फोन में गूगल की भी पार्टनरशिप है तो जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन में गूगल डुओ गो प्री-इंस्टॉल आने की उम्मीद है। सामने आये फीचर्स के अनुसार JioPhone नेक्स्ट में क्वालकॉम 215 प्रोसेसर दिया जायेगा। यह एंट्री-लेवल 1.3GHz का प्रोसेसर है। इससे पहले इस फोन को Nokia 1.4 में दिया जा चुका हैं जियोफोन नेक्स्ट में HD+ डिस्प्ले दिया जायेगा। हालंकि इसके साइज के बारे में जानकारी अभी नहीं है। य​ह डिस्प्ले 1440×720 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो JioPhone Next को Android 11 (Go Edition) के साथ पेश किया जायेगा। इसके अलावा Jio ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि JioPhone नेक्स्ट में वॉयस असिस्टेंट, लैंग्वेज ट्रांसलेशन, AR फिल्टर्स के साथ स्मार्ट कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
Jio ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि JioPhone नेक्स्ट 10 सितंबर, 2021 को रिलीज़ होगा। Jio-Google स्मार्टफोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह भारत में 3000 रुपये के प्राइस टैग के आसपास गिरने की संभावना है।