Unisoc प्रोसेसर के साथ Realme Pad का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, गीकबेंच पर देखा गया

जयपुर। चीन स्मार्टफोन निर्माता Realme जल्द ही एक नया टैबलेट लॉन्च कर सकती है। खबरों के मुताबिक यह रियलमी पैड का नया मॉडल हो सकता है। इन नये मॉडल को कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंव के अनुसार यह Realme टैबलेट को ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें इसमें 3GB रैम दी जायेगी। बता दें कि चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने इस साल सितंबर में Realme Pad के लॉन्च के साथ टैबलेट सेगमेंट में प्रवेश किया। डिवाइस में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 SoC है और यह डॉल्बी एटमॉस साउंड को सपोर्ट करता है। यह 64GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी प्रदान करता है।

गीकबेंच पर मॉडल नंबर RMP2105 के साथ एक नया Realme टैबलेट देखा गया है। यह Realme Pad का एक नया मॉडल हो सकता है जिसे सितंबर में भारत में मॉडल नंबर RMP2102 के साथ लॉन्च किया गया था।

नये रियलमी टैबलेट डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 363 अंक और गीकबेंच पर मल्टी-कोर टेस्टिंग में 1,330 अंक हासिल किये हैं। लिस्टिंग के अनुसार, यह एंड्रॉइड 11 चलाता है और यह ऑक्टा-कोर यूनिसोक चिपसेट के साथ पेश किया जायेगा।

याद दिला दें कि Realme Pad को भारत में रुपये के मूल्य टैग के साथ लॉन्च किया गया। जिसके वाई-फाई + 4 जी कनेक्टिविटी वाले 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रूपये है। वहीं, 3GB RAM + 32GB स्टोरेज विकल्प की कीमत 15,999 है।

Realme Pad Realme UI के साथ Android 11 पर चलता है। इसमें 10.4 इंच का WUXGA+ डिस्प्ले है। डिवाइस 4GB रैम और 64GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ MediaTek Helio G80 SoC पैक करता है। यह फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा स्पोर्ट करता है।