NEWS UDAIPURWATI : उदयपुरवाटी, कल ठाट बाट से निकलेगी, तीज माता की ऐतिहासिक सवारी,

उदयपुरवाटी में कल ठाट बाट से निकलेगी तीज माता की ऐतिहासिक सवारी

सिंजारा पर्व पर मिठाइयों की दुकान पर रही भीड़

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज माता की ऐतिहासिक सवारी ठाट बाट से निकाली जाएगी। पिछले 2 साल में कोरोना काल की वजह से कोरोना गाईड लाईन की पालना करते हुए कस्बे में तीज माता की ऐतिहासिक सवारी नहीं निकाली गई थी। इस बार राजपूतों की कोटडी में स्थित ठाकुर जी के मंदिर से तीज माता की ऐतिहासिक सवारी निकाली जाएगी जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई तिज्या वाला जोहडा पर पहुंचेगी। जहां पूजा अर्चना के बाद वापस कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई मंदिर परिसर पहुंचेगी। राजपूतों की कोटडी से राजेंद्र सिंह शेखावत ,मोहन सिंह शेखावत, शंकर सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया की तीज माता की सवारी की उदयपुरवाटी कस्बे में जगह-जगह पूजा अर्चना की जाएगी। शनिवार को सिंजारा पर्व होने के कारण कस्बे में मिठाइयों की दुकान पर भी खरीददारों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी।जगह-जगह मिठाइयों की दुकान सजी हुई देखने को मिली।