निहंग सरवजीत सिंह 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया,हत्या के हथियार की तलाश जारी

जयपुर। सिंघु बॉर्डर पर एक दलित की बर्वरता पूर्वक हत्या करने वाले निहंग सिख ने सरेंडर कर दिया। आरोपी का नाम सरवजीत सिंह है,जिसे सोनीपत की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सिंह ने शुक्रवार को सिंघू सीमा पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और शाम तक सिंह ने हत्या के लिए आत्मसमर्पण कर दिया।
हत्या के आरोपी ने चार अन्य लोगों के नाम बताए हैं और अब उन्हें पहचान के लिए पंजाब के चमकौर और गुरुदासपुर ले जाया जाएगा। साथ ही हत्या के हथियार की भी तलाश की जा रही है।
बता दें कि शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे लखबीर जो पिछले 3 से 4 दिनों से सिंघू सीमा पर निहंग सिखों के एक समूह के साथ रह रहा था। लखबीर पर पवित्र सरबलो ग्रंथ को अपवित्र करने का आरोप लगाया गया था। इस बर्वरतापूर्वक हत्या के कईं वीडियो के भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए, जिसमें मृतक को तडपते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस इससे पहले सिंह को क्राइम ब्रांच खरखौदा ले जाया गया, फिर कुंडली पुलिस उसे सिविल अस्पताल ले गई. शनिवार दोपहर मेडिकल चेकअप के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जब आरोपी को अदालत में पेश किया तो लखबीर कई सवालों का जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसे 7 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।