नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ सम्पन्न
भरतपुर, रामनवमी के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ किला भरतपुर पर नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार के अधिकांश सदस्यों ने नौ दिन का गायत्री अनुष्ठान किया। गायत्री शक्तिपीठ एवं घरों पर गायत्री साधकों ने नौ दिन तक जप का कार्यक्रम रखा। विश्वशान्ति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। यज्ञ में विश्वशान्ति के लिए विशेष आहुतियाँ दी गई। यज्ञ के बाद कन्या भोजन कराया गया। अंत मे सभी उपस्थिति साधकों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया । यज्ञ का संचालन डॉ सुशील पाराशर, डॉ गिरीश कुमार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार मथुरा के अखंड ज्योति संस्था के ट्रस्टी रमेश पाराशर, भरतपुर गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी देवेंद्र चामड, श्री ब्राह्मण सभा भरतपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा, ट्रस्टी नरेन्द्र कुमार जोशी, बाल कल्याण समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, अनिल कुमार पांचाल, ट्रस्टी चंद्रप्रकाश जसोरिया, ट्रस्टी सुरेश पाराशर, डॉ भगवान सिंह, डॉ जयसिंह, जगदीश शर्मा, रामगोपाल शर्मा, तारादेवी शर्मा, कमलेश, ट्रस्टी हीरालाल सोनी, राजकुमार शर्मा गजराज सिंह आदि काफी संख्या में गणमान नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नरेंद्र जोशी ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।