नीमकाथाना वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान में मनाया वीर तेजाजी का निर्वाण दिवस
समाज में व्यापक बुराइयों को त्यागने का लिया संकल्प
जन-जन के लोक देवता हैं वीर तेजाजी महाराज ……… मदन लाल भावरिया
सुमेर सिंह राव
नीमकाथाना l
नीमकाथाना वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान में सोमवार को डॉक्टर जवाहर सिंह की अध्यक्षता में वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस मनाया गया l जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया थे l कार्यक्रम में वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान नीमकाथाना के अध्यक्ष हरि सिंह गोडावास , नीमकाथाना वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष शशिपाल भाकर, विनोद जाखड़, सरपंच डॉक्टर रंजीत सिंह, डॉक्टर सागर, प्रवीण जाखड़ आदि थे lमुख्य अतिथि भावरिया ने कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान कहा की वीर तेजाजी महाराज जन-जन के लोक देवता हैं l मुख्य अतिथि भावरिया ने अपने उद्बोधन आगे बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में बहुत बड़ा सम्मेलन करने का निर्णय लिया व ग्राम स्तर पर समिति बनाने का निर्णय भी लिया गया जिससे समाज का सुधार किया जा सके l इस दौरान सुभाष बोराण विधि चंद, सुरेंद्र काजला, दलाराम चोधरी ,साहिब सिंह, लोकेश डूडी, सहित समाज के कई लोग मौजूद थे l