जयपुर। नोकियाब्रांड की लाइसेंसधारी एमएमडी ग्लोबल ने लंबे इंतजार अपना पहला टेबलेट Nokia T20 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को किफायती मूल्य लॉन्च किया है। आइये इस टैब की कीमत और फीचर्स पर नजर डालते हैं।
नोकिया टी20 कीमत
कीमत की बात करें तो Nokia T20 की कीमत 199 यूरो से शुरू होती है, जो कि भारतीय मुद्रा के अनुसार 17,200 रुपये है। यह कीमत केवल वाई-फाई वेरिएंट के लिए है। वाई-फाई वेरिएंट दो वेरिएंट में आता है - 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज । वाईफाई + 4जी मॉडल की कीमत 239 यूरो है, जो लगभग 20,600 रुपये है। यह वर्जन केवल 4GB + 64GB वैरिएंट में आता है। कंपनी ने भारत में इस टैब को जल्द ही लॉन्च किये जाने की बात कही है। हालांकि अभी डेट फिक्स नहीं की है।
नोकिया टी20 स्पेसिफिकेशंस
Nokia T20 में 10.4-इंच की 2K डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2,000×1,200 पिक्सल है। टैबलेट में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T610 SoC प्रोसेसर दिया गया है जिसे 3GB और 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉइड 11 पर चलता है। कैमरे की बात करें तो Nokia T20 में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर शामिल है।
Nokia T20 में पावर देने के लिए 8200mAh की बैटरी दी गई है। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी टाइप-सी, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक जैसे फीचर्स से लैस है।