सिर्फ सूर्य ही नहीं बल्कि इन खाद्य पदार्थो से भी मिलती है विटामिन डी, जानें इनके बारे में

जयपुर। विटामिन जो कि हमारे शरीर का समुचित विकास और स्वस्थ्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शरीर में अगर विटामिन्स की कमी आ जाती है तो शरीर कईं रोगों से ग्रसित हो जाता है, जैसे की आंखों की रोशनी कम होना, जनन शक्ति कम होना, रिकेट्स रोग, ​हड्डियों का कमजोर होना आदि। इस लिए शरीर को पूर्णतया स्वस्थ्य और फिट रखने के लिए हमें भरपूर विटामिन्स की जरूरत होती है।

हम बात करेंगे यहां विटामिन डी, जिसे "सनशाइन विटामिन" के रूप में भी जाना जाता है। हम जानते हैं कि विटामिन डी का प्रमुख सोर्स सूर्य की किरण होती हैं। और ऐसी एक अवधारणा भी बनी हुई है कि अगर किसी को विटामिन डी की कमी का सामना करना पड़ रहा है, तो सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आना जरूरी है। लेकिन आपको बता दें कि सूरज की रोशनी विटामिन डी का एकमात्र स्रोत नहीं है। इसके अलावा ऐसे कईं पोषक तत्व हैं जिनकी मदद से आप विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। त्वचा विशेषज्ञ डॉ गीतिका मित्तल गुप्ता ने हाल ही एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है जिसमें वे विटामिन डी के बारे में बात कर रही हैं।

सूर्य के प्रकाश के अलावा विटामिन डी के अन्य स्रोत
उन्होंने बताया कि विटामिन डी एक से अधिक तरीकों से मानव शरीर के लिए आवश्यक है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। डॉक्टर का कहना है कि "यूवीबी प्रकाश त्वचा के कैंसर का कारण बन सकता है"। इसलिए, सूर्य के प्रकाश के संपर्क में सीमित होना चाहिए । डॉक्टर के अनुसार "विटामिन डी कुछ डेयरी उत्पादों, मजबूत संतरे के रस, सोया दूध और अनाज में पाया जा सकता है।" दूध और डेयरी उत्पाद कैल्शियम के प्रसिद्ध स्रोत हैं और विटामिन डी भी प्रदान कर सकते हैं।