सराय में सुंदरदास जी के मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

श्रद्धालुओं ने संतोषी माता के मंदिर में भी लगाई धोक, मांगी मन्नत

तीन दिवसीय भंडारे व भजन संध्या का भी हुआ आयोजन

सराय मेले में कुश्ती दंगल के दौरान पुरुष व महिला पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के सराय गांव में सुंदर दास जी महाराज के मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा l मेले के दौरान आए हुए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की l मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने संतोषी माता के मंदिर में धोक लगाकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया l सराय सरपंच किरण धर्मेंद्र मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी तरफ से तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l मेले के दौरान कुश्ती दंगल का भी आयोजन था कुश्ती दंगल में पुरुष व महिला पहलवानों ने अपने-अपने दांव पर दिखाएं l पुलिस प्रशासन की तरफ से भी मेले में अच्छा खासा प्रबंध देखने को मिला l सरपंच किरण धर्मेंद्र मीणा ने सभी आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया l मेले में पधारे जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय जगदीश मीणा ( प्रधान जी ) के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए l इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावनडिया, जन जागृति मंच की टीम ,कांग्रेस के नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, मीणा समाज के तहसील अध्यक्ष राम सिंह मीणा , रतन मीणा, बागोली सरपंच जतन किशोर सैनी ,राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया , इंसानियत ग्रुप दलेलपुरा के संस्थापक कैप्टन रामनिवास ताखर ,शेर सिंह बड़सरा, दीपेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों का किरण धर्मेंद्र मीणा की तरफ से सम्मान किया गया l