हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर हरे राम हरे कृष्णा की राम धुन जारी
सवा महीने तक चलेगा रामधुनी कार्यक्रम
धर्म-कर्म की संगम से ही भाग्य का उदय होता है …..मदन लाल भावरिया
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी सीमा पर स्थित हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर सवा महीने तक चलने वाला रामधुनी कार्यक्रम आश्रम के संत हनुमान दास जी मोनी बाबा के सानिध्य में चल रहा है l आश्रम पर रामधुनी कार्यक्रम में चित्रकूट ,अयोध्या, नेपाल से भी पंडित लोग आए हैं l इनके अलावा आसपास से भी श्रद्धालु अच्छी खासी संख्या में आश्रम पर पहुंचकर रामधुनी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं l रामधुनी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि धर्म-कर्म की चाबी से ही भाग्य का उदय होता है l इस दौरान कालूराम सैनी, बसंती लाल सैनी पुरस्कृत शिक्षक , रोहिताश यादव , तेजपाल सैनी ,डॉ रामावतार गजराज , संत बक्स सिंह शेखावत, भवानी सिंह कुड़ी ,महेंद्र तेतरवाल सहित कई संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे l