जोधपुरा की ढाणी ठाकरवाली में कलश यात्रा के बाद शिव मंदिर में मूर्ति की हुई प्राणप्रतिष्ठा

जोधपुरा की ढाणी ठाकरवाली में कलश यात्रा के बाद शिव मंदिर में मूर्ति की हुई प्राणप्रतिष्ठा

कलश यात्रा का रास्ते में जगह -जगह किया स्वागत

शिव परिवार की मूर्तियों को करवाया नगर भ्रमण

शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का हुआ आयोजन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली
जोधपुरा की ढाणी ठाकर वाली में रविवार को कलश यात्रा के बाद शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अनिल कुमार ने बताया कि सुबह सभी महिलाएं कलश लेकर शिव मंदिर पर पहुंची। पंडित लोहरवाड़ा के शयानचंद, प्रेम प्रकाश, भागीरथ मल ,मोनू शर्मा, प्रदीप शर्मा थोई कलशों की पूजा-अर्चना करवाई। उसके बाद कलश यात्रा को मुख्य अतिथि सरपंच रोहिताश सैनी ने रवाना किया। डीजे की धुन पर महिलाएं नाचती गाती शिव मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्ग ढाणी देगाला, फिरोतहाली, नाथा वाली, मुख्य सड़क मार्ग से बाघोली सीमा, ढाणी खिवकाली होती हुई शिव मंदिर पर पहुंची।
टैंपू में शिव परिवार की मूर्तियों को रखकर कर नगर भ्रमण करवाया गया। कलश यात्रा का रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रोंचयारण द्वारा आहुतियां दी गई। उसके बाद शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर शिव परिवार की खंडन हुई मूर्ति की जय कारों के साथ पुनः स्थापना की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दिनभर आसपास के श्रद्धालुओ ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान कार्यक्रम में भोमाराम,शंकर लाल सैनी, भवानी सिंह, रिछपाल, फुलाराम ठेकेदार, हरी राम, राम रतन, मालाराम, बनवारी लाल ,महावीर ,डॉक्टर लालचंद, सरदारा राम, शिबू दयाल, देवी सहाय सैनी, सचिन, कृष्ण ,मनोज, सुभाष ,दलीप ,पंकज, जितेंद्र योगेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।