टोडरमल पीजी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
महाविद्यालय के सचिव पवन मिश्रा ने किया तिरंगा रैली का शुभारंभ
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में धूम चक्कर के पास स्थित टोडरमल पीजी महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई l महाविद्यालय सचिव पवन मिश्रा ने तिरंगा रैली का शुभारंभ किया l स्वयंसेवकों ने रैली के माध्यम से संदेश दिया कि हर घर में तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाए l इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता सुधांशु शर्मा ,नरेश कुमावत ,प्रकाश चंद शर्मा, कासिम खान, करतार सैनी, राजेंद्र ढेनवाल, विनोद बरबड, सज्जन कुमार शर्मा, सुमिता असवाल, माडू राम सैनी , महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रवीण शर्मा , रुबीना ,सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ फूला राम कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया l