काकरिया में स्कूल के खेल मैदान में विधायक द्वारा की गई घोषणा पूरी नहीं होने पर युवाओं का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

काकरिया में स्कूल के खेल मैदान में विधायक द्वारा की गई घोषणा पूरी नहीं होने पर युवाओं का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी /बाघोली
कांकरिया के स्कूल के खेल मैदान में मंगलवार को युवाओं ने विधायक डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा खेल मैदान की चारदीवारी और एथलेटिक्स ट्रेक बनाने की घोषणा की गई थी वह अभी तक पूरी नहीं हुई। इसको लेकर युवाओं व ग्रामीणों ने कपिल जांगिड़ ,अजय सैनी काकरिया व देशराज गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक डा सिंह ने स्कूल के खेल मैदान की चारदीवारी व ट्रैक बनाने की घोषणा की थी। लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी स्कूल के खेल मैदान में कुछ नहीं करवाया गया। जिससे युवाओं व ग्रामीणों में आक्रोश है। पिछले दिनों काकरिया में आए विधायक डॉक्टर जितेंद्र सिंह को ग्रामीणों ने अवगत भी करवाया था लेकिन आश्वासन सिवाय कुछ नहीं मिला । विरोध जताने वाले किशोर सिंह, सुरेश सैनी ,रोहिताश सैनी, निहाल सिंह तुनवाल, शुभम सैनी ,अंकित बेरा, मनीष बेरा, दिलीप सैनी सहित कई युवा व ग्रामीण मौजूद थे