एमडीआर टीबी रोगियों के 11 जरूरतमंद लोगों को पोषण सामग्री करवाई उपलब्ध
सुमेर सिंह राव
सीकर l
जिला क्षय निवारण केंद्र सीकर पर रीको शाखा प्रभारी कुलदीप नेहरा के आर्थिक सहयोग से जरूरतमंद 11 एमडीआर टीबी रोगियों को पोषण सामग्री उपलब्ध करवाई गई । इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल सिंह व टीस काउंसलर भोलाराम कुमावत ने बताया कि गंभीर टीबी रोगियों का इलाज लंबे समय तक चलता है इसलिए मरीज को बेहतर पोषण की जरूरत होती है । संतुलित आहार लेने से इस बीमारी में रोगी को अत्यधिक फायदा होता है सरकार भी इस हेतु निक्षय पोषण योजना के तहत मरीज को प्रतिमाह पांच सौ उपलब्ध करवा रही है। इस अवसर पर श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ.आर.एल. जाट, डॉ. परमेश पचार, नेहरू युवा संस्थान सचिव बी.एल. मील, हर्ष के विवेकानंद नवयुवक मंडल के मुकेश सैनी, सुनील सैनी, कोऑर्डिनेटर नेमीचंद भुरिया, एसटीएस अश्वनी पारीक, पीपीएम रोहित माथुर, रामचंद्र ढाका, नितिन मिश्रा, अनूप शर्मा, रोहिताश गोरछिया, रणजीत सैनी,भूप सिंह यादव,अजीत चंदेलिया, सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे ।