उदयपुरवाटी में पर्यावरण के लिए जीवन शैली की दिलाई शपथ
उदयपुरवाटी में पर्यावरण के लिए जीवन शैली की दिलाई शपथ
श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय के परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयंसेवकों को श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय के सचिव पवन मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ फूला राम कुमावत ने पर्यावरण के लिए जीवन शैली की शपथ दिलाई l इस दौरान व्याख्याता सज्जन कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण को अत्यधिक महत्व देना चाहिए l राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करना चाहिए l इस मौके पर व्याख्याता प्रकाश चंद शर्मा ,नरेश कुमावत, बाबूलाल सैनी, विनोद बरबड़, अनीता, एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रवीण शर्मा मौजूद रहे l