सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..........
चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में लगाई धोक मांगी मन्नत
समिति के द्वारा सप्तमी व अष्टमी तिथि को मंगल पाठ का होगा आयोजन
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में चैत्र नवरात्रि के पांचवे रोज कई राज्यों से आकर श्रद्धालुओं ने धोक लगाई एवं मन्नत मांग कर अमन चैन व खुशहाली की कामना की l प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ शाकम्भरी सेवा समिति, सकरायधाम के तत्वाधाम में नवरात्र के पांचवे दिन मैया को सीरा - पूरी, सब्जी ,भंडारा भोग ,सेव, चीकू, केला व गजरा अर्पण किया गया l समिति के द्वारा मंदिर का हरी सब्जी,फल व फुलो के द्वारा भव्य श्रृंगार किया, गाय व बंदरों के लिए केले आदि का वितरण किया गया l माँ शाकम्भरी सेवा समिति सकरायधाम की एक अनुठी पहल ह, यह कार्यक्रम माँ शाकम्भरी सेवा समिति, सकरायधाम के भक्तो के सहयोग से नवमी तक चलेगा l समिति के द्वारा सप्तमी व अष्टमी तिथि को फेसबुक के माध्यम से मंगलपाठ का आयोजन भी किया गया है l