इस दिन लॉन्च होगा Ola Electric स्कूटर, एक बार चार्ज करने में चलेगा 150 किमी

जयपुर। ऑनलाइन कैब बुकिंग कंपनी Ola ने हाल ही में अपने पहले ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी है। Ola Electric 15 अगस्त को लॉन्च कर दिया जायेगा। ओला के CEO भाविश अग्रवाल ने ट्वीट करके इस बात ​की जानकारी दी है। भाविश ने ट्वीट करके लिखा कि जिन लोगों ने हमारे स्कूटर को रिसर्व किया है उनका शुक्रिया! 15 अगस्त को ओला स्कूटर के लॉन्च इवेंट करने की प्लानिंग कर रहा हूं. प्रोडक्ट की फुल स्पेसिफिकेशन, डिटेल्स और अवेलेबिलिटी डेट्स जल्द शेयर करुंगा.

लाखों में हो चुकी है बुकिंग
कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की जुलाई में ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी और अब तक बुकिंग लाखों लोग करवा चुके हैं। कंपनी ने बुकिंग चार्ज 499 रूपये रखा था। बुकिंग खोलने के केवल 24 घंटे में कंपनी को 1 लाख से ज्यादा की बुकिंग मिली थीं इससे देखकर अंदाज लगया जा सकता है कि लोग कितनी बेसब्री से ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर का इन्तजार कर रहे हैं। बता दें कि बुकिंग के बाद ओला स्कूटर को खरीदने के लिए कंपनी द्वारा तय रेट भुगतान करना होगा। .
जो भी ग्राहक इस स्कूटर को खरीदेगा कंपनी उसे Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को सीधे ग्राहक के घर पर डिलिवर किया जाएगा। कपंनी ने Ola Electric की होम डिलेवरी करने के लिए नया विकसित किय है जिसे ‘डायरेक्ट-2 कंज्यूमर मॉडल नाम दिया गया है। वहीं Ola Scooter को खरीदने और घर डिलिवर के लिए कपंनी लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट भी खड़ा करेगी। यह डिपार्टमेंट ग्राहकों को डायरेक्ट परचेज और डॉक्यूमेंटेशन, लोन जैसी सुविधाऐं उपलब्ध करावायेगा।

150 ​किमी है रेंज
कंपनी ने बताया है कि एक बार इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने पर यह 150 किमी तक चल सकता है। और इसकी अधिकतम स्पीड़ 100 किमी प्रति घंटे होगी।