ओलम्पिक मिशन 2028 जागरूकता शिविर का आयोजन
कोटा 20 फरवरी। राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की खेल प्रतिभाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने व खिलाड़ियों के भविष्य की आवश्यकताओ का आकलन करने के परिपेक्ष्य में महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में ओलम्पिक मिशन 2028 जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सूचना प्रोद्यौगिकी एवं संचार विभाग एवं पुलिस विभाग, साईबर सेल एवं चिकित्सा विभाग की सहभागिता से खिलाड़ियो के लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न खेलो के 608 खिलाड़ियो का पंजीयन किया गया।
जिला खेल अधिकारी मधु चौहान ने बताया कि शिविर में साईबर थाने से हेड कांस्टेबल राकेश शर्मा ने खिलाड़ियो को साईबर क्राईम से बचने एवं क्राइम होने के बाद क्या करना चाहिए इस पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। सूचना प्रोद्यौगिकी एवं संचार विभाग से कौशल शर्मा एवं उनकी टीम ने भारत सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल स्पोर्टस ई-मित्र एवं नमो एप, माई फिटनेस, योगा फिटनेस बिगनर्स एवं फिट इण्डिया मोबाईल एप से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं खिलाड़ियों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत फिजियो डॉ राजेन्द्र मीना, डॉ विकास ने खेलों में आने वाली चोट के पश्चात् निराकरण गेम से पूर्व वार्मअप मसल्स स्ट्रेचिंग कॅम्प्स इत्यादि के बारे में जानकारी दी।
शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ मोहन लाल बैरवा, शारीरिक शिक्षक बलविन्दर सिंह भाटी ने खेलो से भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं के बारे मे सभी खिलाड़ियों को जानकारी दी। शारीरिक शिक्षक किरन सिंह ने सेल्फ डिफेन्स को लेकर सभी छात्रा खिलाड़ियों को जानकारी दी। शिविर में जिला एवं सभी ब्लॉक के शारीरिक शिक्षक सुनिता शर्मा, गुरुचरण सिंह, किरन सिंह, योगिता गुर्जर, फरीदा, ललित कुमार, शेलेन्द्र सिंह, टिल्लु कुमार, नईम आशमी, विभूति विजय, मानसिंह राजावत, प्रवीण हल्दुनिया, भानुप्रताप सिंह, कमलेश कुमार, संजय रमन, गिरीश कुमार, जगदीश यादव, पवन विजय, महेन्द्र कुमार, महेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेद्र, विनोद कुमार, साबिर अली इन सभी शारीरिक शिक्षका द्वारा अपने-अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओ के साथ उपस्थित हुए।
क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के फुटबॉल प्रशिक्षक मीनू सौलंकी, तॉईक्वान्डो प्रशिक्षक अब्दुल वहीद, हॉकी प्रशिक्षक हर्षवर्धन सिंह चुण्डावत भी उपस्थित रहे तथा इसमें सभी अल्पकालीन प्रशिक्षकों ने भी शिविर को व्यवस्थित करने में सहयोग किया।