पचलंगी के समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल यादव की पुण्यतिथि 25 को

पचलंगी के समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल यादव की पुण्यतिथि 25 को

पुण्य तिथि को लेकर तैयारियां जोर शोर से

उदयपुरवाटी में असहाय लोगों को स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पुत्रों द्वारा की जाएगी रजाई वितरित

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में आगामी 25 नवंबर को पचलंगी के लाल समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल यादव की पुण्यतिथि मनाई जाएगी l
स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव व महावीर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार अपने पिताजी की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव पचलंगी में ही मनाई जाएगी l स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव व महावीर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि व अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर उदयपुरवाटी में भी असहाय लोगों को सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए रजाई वितरित करेंगे l महावीर यादव ने बताया कि उदयपुरवाटी में असहाय लोगों के लिए यादव परिवार के द्वारा पांच रजाई वितरित की जाएगी l इसके अलावा पचलंगी में भी पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे l