जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुई है। राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना कल राल 9 बजकर 49 मिनट पर एक ऐसा ट्विट कर दिया जिससे राजस्थान की सत्ताधारी पार्टी में हलचल मच गई। दरअसल, चांदना ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कर दी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चांदना के ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है चांदना ने हाली में शहरों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया है। और इस तरह से गांव में खेलों का आयोजन करवाना है। इसलिए वह दबाव महसूस कर रहा है। और दबाव में आकर ऐसा कमेंट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल मेरी उनसे बात नहीं हुई है। जब उनसे बात करूंगा तो पूरी बात का पता चलेगा।
बता दें कि कल शाम को खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपने पद को जलालत भरा बताया और मुख्यमंत्री के नजदीकी सचिव कुलदीप रांका पर उनके काम में दखलअंदाजी देने का ओरोप लगाया। चांदना ने कहा कि था इस जलालत भरे पद से मुख्यमंत्री जी मुझे मुक्त कर दिजिये और सचिव कुलदीप रांका को ही सारा चार्ज दे दिजिए क्योंकि वहीं सारे काम कर रहे हैं।
अशोक चांदना का ट्विट
खेल मंत्री अशोक चांदना ने ट्विट किया, 'माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है की मुझे इस ज़लालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज श्री कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है।'
धन्यवाद