बेटी दिवस पर बेटी दिव्या शर्मा ने खेतों में दौडकर नील गाय के बच्चे की जान बचाकर बेटी दिवस को सार्थक बनाया

बेटी दिवस पर बेटी दिव्या शर्मा ने खेतों में दौडकर नील गाय के बच्चे की जान बचाकर बेटी दिवस को सार्थक बनाया

ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी

पावटा न्यूज - आज बेटी दिवस पर बेटी दिव्या शर्मा ने एक नील गाय के बच्चे की जान बचाकर बेटी दिवस को सार्थक बनाया। निकटवर्ती ग्राम भांकरी में सड़क के किनारे एक खेत में नील गाय के बच्चे पर दो -तीन श्वान हमला कर रहे थे। उसी दौरान अचानक दिव्या शर्मा की नजर पड़ी तो वो तुरन्त अपने पिता डॉ गौरीशंकर शर्मा एवं ग्रामीणो के साथ मिलकर खेतो में दौड़कर नील गाय के बच्चे को श्वानो से छुडाकर उसकी जान बचाई और घटना की सूचना एलएसए गोविन्द भारद्वाज को दी। सूचना मिलते ही भारद्वाज ने मौके पर पहुँचकर घायल नील गाय के बच्चे का उपचार किया। भारद्वाज ने बताया श्वानो ने बच्चे की पीठ कान एवं पैरो मे घाव बना दिये थे जिनकी ड्रेसिंग की गई। उपचार के बाद नील गाय के बच्चे की हालत मे सुधार है। जिसे वन कर्मियो के सुपुर्द किया । इस दौरान जीव प्रेमी दिव्या शर्मा, डॉ गौरीशंकर शर्मा, मालीराम, रामू हरि आदि ने मिलकर उपचार करवाया एवं बच्चे की जान बचाई । ग्रामीणो एवं वन कर्मियो ने बेटी दिवस के दिन दिव्या शर्मा द्वारा वन्य जीव की जान बचाने पर शाबासी दी ।