सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां शाकंभरी के दरबार में भक्तों ने लगाई धोक मांगी मन्नत, मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वाधान में मां का किया फूलों से आलौकिक श्रृंगार
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में चैत्र नवरात्र के नवे दिन महानवमी को भी बड़ी संख्या मे भक्तो ने आकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई l इस वर्ष भी माँ शाकम्भरी सेवा समिति सकरायधाम के तत्वाधाम में महानवमी के दिन मैया को सीरा - पूरी, सब्जी ,भंडारा भोग , संतरा , केला व गजरा अर्पण किया गया l ,साथ में समिति के द्वारा मैया को 51 किलो फलो की सवामणी(संतरा) का भोग लगाकर सभी भक्तो को प्रसाद वितरण किया l समिति के द्वारा मंदिर का फल व फुलो के द्वारा अलौकिक श्रृंगार किया गया l गाय व बंदरों के लिए गुड़ व् केले आदि का वितरण किया गया lसमिति की कौर कमेठी ने बताया की महानवमी के दिन सकरायधाम मे फ्रूट्स सवामणी भोग के बाद कन्या पूजन किया गया और कन्या व् ब्राहम्णो को प्रसाद व् दक्षिणा दिया गया l महानवमी के दिन समिति के अलग अलग राज्य के सदस्य सकरायधाम मे उपस्थित थे l माँ शाकम्भरी सेवा समिति,सकरायधाम के भक्तो के द्वारा यह कार्यक्रम प्रत्येक नवरात्र में होता ह, जिसकी सकरायधाम में आने वाले सभी भक्तो ने बहुत बहुत प्रशंसा किया l समिति के संस्थापको ने इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी भक्तो का आभार जताया l