निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत
निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत
गुढ़ागौड़जी चंवरा मोड तिराहे पर टेंट लगाकर पिलाया लोगों को शरबत
चौथमल शर्मा
गुढ़ागौड़जी l
कस्बे में उदयपुरवाटी रोड पुलिस चंवरा मोड तिराहे के पास टेंट लगाकर निर्जला एकादशी पर स्थानीय बल्ला राम सैनी बैटरी वाले व नरेश सैनी पेंटर एव दुकानदारों ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया l बसों में आने जाने वाले यात्रियों को भी बसों को रोक रोक कर ठंडा मीठा शरबत पिलाया l हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस प्रकार कई युवाओं ने सहयोग कर बस में यात्रियों को ठंडा पिलाया l इसी प्रकार चंवरा रोड ,नीमकाथाना ,बस स्टैंड पर अशोक कुमार कुमावत ने पकौड़ी राहगीरों को खिलाकर पुण्य कर्म किया l