स्थानीय टैगोर स्कूल में दसवीं बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का तिलकार्चन,

गुढ़ागौड़जी में दसवीं बोर्ड टॉपर्स का किया सम्मान


चौथमल शर्मा

गुढ़ा गोड़जी
स्थानीय टैगोर स्कूल में दसवीं बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का तिलकार्चन,
 माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

 अभिभावकों के साथ सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में पायस डूडी,  95 . 67 प्रतिशत ,अनुज कुमार 94 .17 प्रतिशत, आलोक सैनी 92. 67 प्रतिशत ,पूजा 92.00 प्रतिशत ,जुनेद 90.83 प्रतिशत,प्रियांशु कांटीवाल 90.67 प्रतिशत , प्रीति 90.00 प्रतिशत, संग्राम सिंह 90.00 प्रतिशत आदि थे।
 प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का मंत्र देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 टैगोर शिक्षण संस्थान के सीईओ इंजीनियर विश्वजीत सिंह शेखावत ने कक्षा दसवीं बोर्ड में 85 प्रतिशत व 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए टैगोर स्कॉलरशिप की घोषणा करके प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक प्लेटफार्म प्रदान किया ।
इस अवसर पर अभिभावकों के साथ ही अध्यापक रवींद्र शर्मा ,भरत कुमार, मोहन लाल गुर्जर, रणजीत सैनी, जुल्फिकार अली, सुमेर सिंह शेखावत ,सुनील अग्रवाल, प्रमोद वर्मा रामाकिशन कुमावत, संजय बागोरिया ,वीरेंद्र झाझड़िया एवं भंवर सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता लोकेश सिंह शेखावत ने किया।