Bundi :बूंदी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गौतम का गर्मजोशी के साथ स्वागत
बूंदी 27 जुलाई। राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम का बूंदी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया ।
गौतम का बूंदी के दधिमती माता मंदिर पहुंचने पर वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ा , आतिशबाजी के साथ स्वागत किया ।
सभापति के नेतृत्व में हुआ तुलादान
इस दौरान गौतम के जुलूस को नगर परिषद बूंदी पहुंचने पर सभापति मधु नुवाल के नेतृत्व में राखी गोतम का तुला दान कर उनका स्वागत किया गया।
विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक पदाधिकारियों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों द्वारा भी गौतम का जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ ।
*सशक्त नारी ,समृद्ध भारत - राखी गौतम*
सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राखी गौतम एवं पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने भाग लिया , इस दौरान गौतम ने बताया कि वह 1 महीने के भीतर संपूर्ण राजस्थान का दौरा कर एक मजबूत महिला संगठन राजस्थान में खड़ा करने के लिए प्रयासरत रहेगी जिससे कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिल सके ।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सत्येश शर्मा ,पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बूंदी के अध्यक्ष रामकरण मीणा , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तालेड़ा प्रेम शंकर राठौर, पार्षद ममता शर्मा , जितेंद्र मीणा , पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्र प्रकाश दाधीच ,बनवारी मीणा, संजय संगी, नाथू लाल बेरवा ,सुंदर शर्मा जगरूप सिंह रंधावा यशवंत दाधीच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सरपंच एवं आमजन मौजूद रहे ।