शाहपुरा पहुंचने पर RU अध्यक्ष निर्मल चौधरी का जोरदार स्वागत:बोले - चुनावों में शाहपुरा के छात्रों ने दिया जीत का आशीर्वाद, उनके साथ पूरे मन से खड़ा रहूंगा

शाहपुरा पहुंचने पर RU अध्यक्ष निर्मल चौधरी का जोरदार स्वागत:बोले - चुनावों में शाहपुरा के छात्रों ने दिया जीत का आशीर्वाद, उनके साथ पूरे मन से खड़ा रहूंगा

ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी

राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शाहपुरा पहुंचे निर्मल चौधरी का बालाजी ब्रांड के यूथ अध्यक्ष रामकुंवार कटारिया, मुकेश कटारिया व बंटी टोकस के नेतृत्व में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। युवाओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने छात्र हितों के लिए हमेशा खड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि शाहपुरा के छात्रों ने जिस जुनून के साथ उनको जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। इस दौरान युवाओं द्वारा अभिनंदन रैली भी निकाली गई।
छात्रसंघ चुनाव में राजस्थान यूनिवर्सिटी से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले निर्मल चौधरी जयपुर से बहरोड़ जाते समय शाहपुरा पहुंचे। बहरोड़ आते समय जगह-जगह उनका लोगों ने स्वागत किया। रास्ते में युवाओं ने उनको माला पहनाई तो बड़ों ने उनको आशीर्वाद दिया। शाहपुरा में गिरधर कॉम्प्लेक्स स्थित बालाजी ब्रांड पर रैली के रूप में पहुंचे निर्मल चौधरी को युवाओं द्वारा साफा बांधकर व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान युवाओं ने निर्मल चौधरी की जीत को लेकर नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। चौधरी को कंधे पर बैठाकर युवाओं ने उनको आगे इसी तरह छात्रों के हित में कार्य करने की बात रखी। निर्मल चौधरी ने कहा कि शाहपुरा का छात्र जब भी उनके पास कोई समस्या लेकर आएगा वह पूरे मन से उसके साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान मुकेश कटारिया, बंटी जाट, रोहित फ़ामड़ा,बीएस लाम्बा, विष्णु कटारिया, पूरणमल पलसानिया, विशाल पलसानिया, मुकेश लाम्बा समेत कई लोग व छात्र मौजूद रहे।