426 वें दिन ब्राह्मण समाज ने दिया समर्थन, दिल्ली मथुरा EMU शटल ट्रेन की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने अपना समर्थन दिया,

डीग, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप पाराशर पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी डीग ने कहां की भरतपुर जिले का समस्त ब्राह्मण समाज इस धरने को अपना पूर्ण समर्थन देता है यह लड़ाई गिरीश की नहीं यह लड़ाई पूरे डीग जिले के हर वर्ग की है


ब्राह्मण समाज ने बताया की दिल्ली की ट्रेन चलने से युवाओं को रोजगार और व्यापारी को लाभ मिलेगा डीग राजाओं की राजधानी है,डीग के जलमहलों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं । डीग मथुरा ट्रैक पर विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन धाम है जहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है । इस मौके पर मुकेश शर्मा विस्तारक डीग कुम्हेर,उमेश पाराशर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सहायक कृषि अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार दीपचंद शर्मा, चंद्रशेखर मुद्गल जिला कोषाध्यक्ष महेश, सुनील, हरिशंकर, छोटू आदि मौजूद थे। संचालन गोपाल शर्मा ने किया।