न्यूज डेस्क जयपुर। पिलानी (केपी रूथला) कस्बे में आज एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए दादू दयाल के महंत अर्जुनदास महाराज के आगमन पिलानी के दादी सती मंदिर प्रांगण के समीप सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दादू दयाल के महंत अर्जुन दास जी महाराज को पिलानी के गणमान्य जन पार्षद भगवत सैनी सामाजिक कार्यकर्ता तेजपाल शर्मा ,स्वामी समाज के अध्यक्ष धनाराम स्वामी गिरधारी लाल शर्मा ,विमल कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार मेघवाल ताराचंद एवं गणमान्य जनों ने महाराज को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस नए कार्य को सफल बनाने के लिए पिलानी प्रेस परिषद के वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रूंथला ने नेक कार्य की सराहना की एवं संत शिरोमणि अर्जुन दास जी महाराज को पिलानी आगमन पर उनके भव्य स्वागत के कार्य की सराहना की।