राज्य के राज्य मंत्री हीरालाल जी नागर के बूंदी आगमन पर संविदाकर्मियों ने स्वागत कर लगाई अपनी मांगों को लेकर गुहार

3 जनवरी 2024 चिकित्सा विभाग के संविदा एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों ने राज्य के  राज्य मंत्री हीरालाल जी  नागर महोदय को बूंदी प्रवास के दौरान नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा। संविदा निविदा एवं मानदेय कर्मचारी संघ एकीकृत जिला अध्यक्ष अमित गौतम ने बताया कि विगत कई वर्षों से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में संविदा  एवं प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ दे रहे हैं कोरोना कल में भी इन सभी कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर सरकार के निर्देशानुसार ईमानदारी से कार्य किया यह सभी कर्मचारी बहुत ही अल्प मानदेय पर चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं इतने  अल्प मानदेय  मे इनके परिवार का पालन पोषण उचित तरीके से नहीं हो पा रहा है।

संविदा एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों ने राजस्थान सरकार से गुहार लगाएगी की इन्हें सम्मानजनक वेतन दिया जाए। पूर्व सरकार द्वारा संविदा एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, इस नियमितकरण की प्रक्रिया को वर्तमान की भाजपा सरकार अपनी 100 दिन की कार्य योजना में शामिल कर इनका नियमितीकरण करने का निवेदन किया जिससे कि इनके परिवार का पालन पोषण उचित तरीके से हो सके। माननीय मंत्री महोदय  ने संघटन को सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में संविदा एवं प्लेसमेंट कर्मचारी उपस्थित रहे।