Kota : प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जयपुर सचिवालय पर प्रदर्शन व महा घेराव में कोटा दक्षिण से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बसो व निजी वाहनों से जयपुर शामिल हुए।
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 1 अगस्त। भारतीय जनता पाटी प्रदेश के आह्वान पर जयपुर सचिवालय पर प्रदर्शन व महा घेराव में कोटा दक्षिण से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बसो व निजी वाहनों से जयपुर महा घेराव में शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिये कार्यकर्ता प्रातः 6 बजे से कोटा में सभी मंडलों व विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उम्मेद क्लब स्टेडियम में जयपुर मे होने वाले महा घेराव में शामिल होने के लिए एकत्र हुए। विधायक संदीप शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी ने बसों व निजी वाहनों को जयघोष के साथ झंडी दिखाकर महारैली को रवाना किया। रैली में कार्यकर्ताओं द्वारा जन विरोधी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सम्पूर्ण प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश वर्तमान कांग्रेस सरकार से परेशान है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई युवाओं को भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के कारण भारी परेशानी का सामना करना पडा है। सरकार के शासन काल में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हुए है जिसमें भ्रष्टाचार के कारण कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी आमजन को नहीं मिला है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकार द्वारा शहर में साम्प्रदायिक माहौल खराब करने का कार्य किया है। सम्पूर्ण प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है और सम्पूर्ण प्रदेश में लूट, डकैती, चाकूबाजी, हत्या, साम्प्रदायिक दंगे बढ गये है। कांग्रेस सरकार केवल एक विशेष सम्प्रदाय वर्ग के लिये कार्य कर रही है। सरकार द्वारा हिन्दू पर्वों पर धारा 144 लगा कर व शोभायात्राओं और धामिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा कर, एक वर्ग के वोट बैंक को खुश करने के चक्कर में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य कर रही है। कोटा शहर में सरकार की लापरवाही केे चलतें में कई सड़क हादसों में निर्दोष लोगों को जान से हाथ धोना पडा। कोटा में लोग मूलभूत सुविधाओं सें पूरे कार्यकाल में परेशान हो कर सुविधाओं के अभाव में वंचित होना पडा। गली में लोग नाली पटान निर्माण करने की मांग करते रहे परंतु सरकार मंत्री अधिकारीयों की अनदेखी के चलते कोई प्रयास नहीं किये गयें। कोटा का मेडिकल काॅलेज आज भी सुविधाओं के अभाव में ग्रसित है। लोगों को पीने के लिये पर्याप्त पानी नही है। आज इसी के परिणाम स्वरूप जब भारतीय जनता पाटी आह्वान पर कार्यकर्ता व आम जन भारी संख्या में जयपुर में महादेराव व प्रदर्शन में शामिल हो कर कांग्रेस सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। आदि पार्षदगण व कार्यकर्ता उपस्थित थें।