नवरात्र के पहले रोज ही माता के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, मांगी मन्नत
मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वाधान में सजाया मैया का दरबार
गायों व बंदरों को खिलाए केले
माँ शाकमभरी के शारदीय नवरात्रा शुरू
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में सोमवार को नवरात्रि के प्रथम रोज ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्विन नवरात्रा की घट स्थापना की गई।
माँ शाकम्भरी सेवा समिति, सकरायधाम के तत्वाधान में नवरात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ सकरायधाम में मनाया जा रहा है, नवरात्रि के प्रथम दिन रंग - बिरंगे फूलो के द्वारा मैया का दरबार सजाया गया l समिति के द्वारा मैया को सिरा - पूरी व फलों का भोग लगाया गया, गाय व बंदरो को केले खिलाए गए।
4 अक्टूबर 2022 नवमी तिथि तक समिति भक्तो के द्वारा रोजाना मैया को भंडारा भोग, फलों का भोग, फूलो का श्रृंगार, दुर्गा सप्तशती का पाठ, जीव - जंतुओ के लिए घास - केला इत्यादि वितरित किया जाएगा।
समिति की कोर टीम सदस्यों ने बताया की यह कार्यक्रम निरंतर 9 दिन तक चलता रहेगा और अष्टमी तिथि को मैया को सामूहिक कढ़ाई का भोग लगाया जाएगा, आज प्रथम दिन मैया के दरबार में दूर दूर से भक्तो का आना जाना जारी रहा।