पूनम शर्मा की पहल पर गरीब की बेटी की शादी में आगे आये भामाशाह
डीग, खेड़ा ब्राह्मण में और ग्राम पंचायत बहज में असहाय कन्या की शादी में पूनम शर्मा की पहल पर आगे आये भामाशाह वर्षा खेडा ब्राह्मण, हरिजन बस्ती की लड़की गजना बहज की हरिजन बस्ती की है, शादी में सामग्री भेंट की गई जिसमें सरपंच सुभाष बाबू डीग चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह एवं उनके स्टाफ के विश्वेंद्र सिंह सूबेदार बहज, अनुपम खंडेलवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपेंद्रसिंह बहज, पल्लवीअग्रवाल, नरोत्तम थानेदार, लोकेश शर्मा सहित भामाशाह मौजूद रहे।
भामाशाहों ने 11 साड़ी, 11 जोड़ी पैंट शर्ट, 11 तोलिया, एक कंबल, एक बेडशीट, एक शॉल, एक जोड़ी पायल चांदी की, एक जोड़ी बिछुआ चांदी का, एक नाक की बाली सोने की, एक सिलाई मशीन, एक पंखा, एक प्रेसर कुकर, एक रिफंड का पीपा, एक बरनी स्टील,एक ताश स्टील का कन्यादान किया।