संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी 30 दिसंबर नमो नमो मोर्चा भारत बूंदी जिला अध्यक्ष व मानव सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि खून की कमी से गंभीर बीमार जगदीश को सामान्य चिकित्सालय बूंदी में भर्ती करवाया गया था जहां पर डॉक्टर द्वारा इमरजेंसी में ओ पॉजिटिव ब्लड की व्यवस्था करने के लिए कहा कहीं से भी व्यवस्था नहीं होने पर नमो नमो मोर्चा भारत बूंदी जिला अध्यक्ष व मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल व नमो नमो मोर्चा भारत के कोटा संभाग मीडिया प्रभारी शिव शर्मा ने मदद करने को कहा तो राजेश खोईवाल ने समिति के कार्यकर्ता संजय को बल्ड बैंक बुलाकर रक्तदान करवा कर मरीज का जीवन बचाया। रक्तदान कर संजय ने कहा की मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता न दिन देखते है न रात जब भी सूचना मिलती है जरूरत मंद मरीज के लिए रक्तदान करने पहुंच जाते है। अपने जन्मदिन पर वैवाहिक वर्षगांठ पर या किसी भी खुशी के मौके पर मानव सेवा समिति द्वारा चलाये जा रहे रक्तदान महादान अभियान से जुड़कर रक्तदान जरूर करें। जिससे कि जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर मरीज का जीवन बचाया जा सके। इस दौरान नमो नमो मोर्चा भारत कोटा संभाग मीडिया प्रभारी शिव शर्मा ,एडवोकेट रमेश चंद रवि शर्मा मनोज सैनी सूरज राठौर रवि कुमार हनुमान भील मुकेश वर्मा गौरव शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे