श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं ने लगाए भोलेनाथ के जयकारे महिलाओं और पुरुषों ने रखा उपवास , मंदिरों में हुई भोलेनाथ की पूजा

पाली ( मुकेश राजा ) श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शहर के सुरजपोल सोमनाथ मंदिर के साथ विभिन्न शिव मंदिरों को मालाओं के साथ सजाया गया।श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों की भीड़ दिखाई दी। उपवास रख मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए भोलेनाथ के जयकारे लगाए गए , कुछ श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा करते हुए अपने लिए जीवन साथी की मन्नत मांगी , तो वही पुरषो और महिलाओं के द्वारा भोलेनाथ से परिवार के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई ।