मदन लाल सैनी की 79 वी जयंती के अवसर पर सेवा सम्मान, पुष्पांजलि व राज्यभर में याद किया जाएगा

मदन लाल सैनी की 79 वी जयंती के अवसर पर सेवा सम्मान, पुष्पांजलि व राज्यभर में याद किया जाएगा

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा /जयपुर
दिवंगत श्री मदन लाल सैनी (पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद की 79 वी जयंती 13 जुलाई के अवसर पर सेवा सम्मान पुष्पांजलि,गो सेवा,भोजन वितरण,अन्य सामाजिक कार्यकम का राज्यभर में आयोजन होगा उनको याद किया जाएगा
स्व श्री मदन लाल सैनी की 79 वी जयंती के अवसर पर कोटा में मुख्य कार्यक्रम पुष्पांजलि,भोजन वितरण और सायंकाल 4 बजे बुधवार को प्रेस क्लब,कोटा में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा मुख्याअतिथि वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमान हरिकृष्ण बिरला चैयरमैन,उपभोक्ता होलसेल भंडार कोटा होंगे कार्यक्रम में सभी वरिष्ठजन कवि,रक्तदाता,शिक्षाविद ,डॉक्टर्स व समाजसेवी को सम्मानित किया जाएगा जिसमें परिवारजन , मित्र , समाज बंधु प्रबुद्धजन शामिल होंगे

जयपुर में गोशाला, सीकर स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलन पुष्पांजलि होगी राज्य के अन्य जिलों में भी विभिन कार्यक्रम होंगेसंवाददाता शिवकुमार शर्मा 

कोटा राजस्थान