नविन इंदिरा रसोई का हुआ भव्य शुभारंभ
राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा रहे मुख्य अतिथि
राज्यमंत्री गुढा ने क्षेत्र में बहाई विकास की गंगा ……रामनिवास सैनी
नवीन इंदिरा रसोई में मिलेगा निशुल्क खाना अस्पताल व कोर्ट में आने वाले लोगो को भी भोजन के लिये दूर दराज नही जाना पड़ेगा -हेमन्त सैनी
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
नगरपालिका क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के सामने नवीन इंदिरा रसोई का फीता काटकर व इंदिरा रसोई पट्टिका का सुभारम्भ किया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा,विशिष्ट अतिथि उपखण्ड अधिकारी रामसिंह राजावत, व कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन रामनिवास सैनी ने की। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। अधिशासी अधिकारी हेमन्त सैनी ने बताया कि यह इंदिरा रसोई मंत्री महोदय की देन है क्योंकि सरकारी अस्पताल व कोर्ट में लोगो का आवागमन दिन भर रहता है जिसके कारण लोगो को भोजन के लिये दूर दराज भटकना पड़ता था और निर्धन व्यक्ति महंगा खाना खा नही सकते हैं तो अब कोई भी व्यक्ति निर्धन व अन्य कोई भी व्यक्ति नवीन इंदिरा रसोई में निशुल्क भोजन कर सकता हैं।पालिकाध्यक्ष रामनिवास सैनी ने बताया कि राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा ने उदयपुरवाटी नगरपालिका में विकास की गंगा बहाई है कस्बे में सरकारी कॉलेज,ट्रोमा सेंटर,गौरव पथ,14 ट्यूबवेल,33 हजार केवी की लाइन हटवाई,खेल मैदान व ऐसे अनेक काम करवाये जो ऐतिहासिक है,ओर साथ ही सभी पार्षदों को एक साथ होकर विकास कार्यो में सहयोग करने की बात की जिससे कस्बे में विकास को चार चांद लग। पार्षद विश्वेश्वर लाल सैनी व दोलत राम सैनी ने भी सम्बोधन में राज्य सरकार की इस योजना की सराहना की। इस दौरान उपाध्यक्ष रुकसाना बानो,सीएचसी प्रभारी अनिमेष गुप्ता,पार्षद शिवदयाल स्वामी,सन्दीप सोनी, गोविंद वाल्मीकि,राकेश जमालपुरिया,राधेश्याम रचेता,श्यामलाल सैनी,कुलदीप कटारिया,भागीरथमल सैनी,शिवप्रसाद चेजारा,दीपक बागड़ी,अमित अली कच्छावा, व बाबूलाल सैनी, गौतम मारवाल,बीएल सैनी सहित अन्य सेकड़ो लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन रामकरण सैनी ने किया।
इनका कहना है
राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इंदिरा रसोई गरीब व्यक्ति ही नही बल्कि हर वर्ग के लिये सौगात है ,इस रसोई में पत्रकारबन्धु,पार्षदगण,अधिकारी गण,जनप्रतिधि गण सभी लोग इसमें खाना खाने आये जिससे खाने की गुणवत्ता भी अच्छी रहे ओर जांच भी होती रहे,साथ ही पालिका चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी को इस वर्ष दशहरा उत्सव को मेले के रूप में विशाल आयोजन के निर्देश दिए ,मंत्री ने कहा कि उदयपुरवाटी की शान दशहरा महोत्सव जंहा पर हजारों की तादात में लोग इक्कठा होते हैं ओर रावण दहन देखने पहुँचते अगर यही कार्यक्रम में कोई खेल प्रतियोगिता झूले वगेरा का आयोजन जिसमें दुकानें लगे और लोगो को रोजगार मिले, साथ ही मंत्री गुढा ने दीपावली तक कस्बे में सफाई के लिये विशेष शिविर लगाकर क्षेत्र को साफ सुथरा व सुंदर बनाने के निर्देश दिए। इसी के साथ राज्यमंत्री गुढा ने कहा कि पार्षद व जनप्रतिधि के बीच चल रहे मतभेद को भी सम्बोधन में इशारो से समझाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को सिर्फ विकास करवाने को लेकर ही हमेशा ततपर रहना चाहिये।कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री गुढा, उपखण्ड अधिकारी रामसिंह राजावत,पालिका अध्यक्ष सैनी,इओ हेमन्त सैनी सहित अन्य लोगो ने इंदिरा रसोई में भोजन किया।